breakingIndianewsPoliticalPoliticsPunjab

मजीठिया को नहीं मिली जमानत, इतने दिन और रहेगे जेल में

अगली तारीख 1 अगस्त तय | वकील बोले – सरकार मामले को लटका रही है

वन्दे भारत 24 : ( MOHALI )  आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर मोहाली कोर्ट में आज सुबह से दोपहर तक सुनवाई चली। दोनों पक्षों के वकीलों ने तर्क रखे, लेकिन फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 1 अगस्त तय की है।

मजीठिया के वकील का आरोप है कि पंजाब सरकार जानबूझकर मामले को लंबा खींच रही है। वहीं, शिअद के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने केस की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग करते हुए याचिका भी दायर की है। उनका कहना है कि सरकार आरोप साबित नहीं कर पा रही और मीडिया ट्रायल चला रही है।

बता दें कि मजीठिया को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था और वे इस समय नाभा की नई जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *