खराब मौसम के चलते हुआ बड़ा हादसा, हाईवे पर पलटी गाड़ी
वंदे भारत (पवन कश्यप)- जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पीएपी चौंक के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे जालंधर अमृतसर पर पीएपी चौंक के पास एक गाड़ी पलटने की खबर मिली है।

घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेजी से हाईवे पर चल रहा था जिसके कारण वाहन अचानक पलट गया।

इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस वहां पहुंच गई और जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाईवे पर काफी बड़ा जाम लग गया है।फिलहाल किसी की जान को हनी की खबर अब तक नहीं मिल पाई है।


