बड़ा सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकरायी, दो की मौत तीन घायल
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से स्कॉर्पियो गाड़ी टकराने से एक पुलिस मुलाजिम समेत दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल है, जिन्हें जालंधर के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
करनाल से एक शादी समारोह से लौट रहे थे वापस
आरसीएफ निवासी पांचों नौजवान हरियाणा के करनाल से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि रविवार सुबह करीब सात बजे पीटीयू के पास यह हादसा हो गया जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप में घायल है।
स्कॉर्पियो गाड़ी खडे ट्रक के पीछे जा टकराई
जानकारी के मुताबिक आरसीएफ निवासी दिलप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, सुभाष, तरनप्रीत सिंह व बरजिंदर सिंह पांच नौजवान रात भर करनाल में शादी समागम में शिरकत करने के बाद वापस कपूरथला (Punjab Road Accident) लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब सात बजे के आस पास झपकी की वजह से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी खडे ट्रक के पीछे जा टकराई।
मरने वाले में एक पुलिस वाला भी शामिल
जिससे दिलप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह एवं मनजिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनजिंदर सिंह पुलिस मुलाजिम बताया जा रहा है, जिसकी मार्डन जेल में डयूटी होती है। इनके अलावा सुभाष, तरनप्रीत सिंह व बरजिंदर सिंह गंभीर रुप में घायल है।तरनप्रीत सिंह मृतक मनजिंदर सिंह का सक्का भाई बताया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया है जबकि तीनों घायल जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे आरसीएफ में शोक की लहर है।

