Political

मान सरकार ने टोल प्लाजा करवाया बंद, लोगों को मिली राहत

वंदे भारत- सीएम भगवंत मान ने मोगा कोटकपूरा रोड पर सिंघावाला टोल प्लाजा को जनता के लिए फ्री कर दिया। मान ने कहा कि इस टोल के बंद होने से पंजाब की जनता को करीब चार से पांच लाख रुपये रोजाना का फायदा होगा।मान ने कहा कि इस टोल प्लाजा को पिछली सरकार के समय बंद कर देना चाहिए था लेकिन पिछली सरकार ने इसको एक साल का और समय दे दिया।

अब यह लोग 500 दिन का और समय मांग रहे थे, हमने इनको 60 दिन का समय दिया था जो मंगलवार रात 12 बजे खत्म हो गया था। 12 बजे ही यह टोल बंद कर दिया गया था। इस सड़क के रास्ते लोग राजस्थान और हरियाणा को जाते हैं, उनको भारी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर काम कर रहे जितने लोग बेरोजगार हुए हैं, उनको सरकार नौकरी देगी। वहीं जो बिल्डिंग बनी हुई है वहां पर भी कुछ बनाया जाएगा।