CrimenewsPunjab

अमृतसर-जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर झड़प, कई कर्मचारी घायल

वन्दे भारत 24: अमृतसर के जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारियों ने पीएफ फंड को लेकर लेबर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी के बाद टोल प्लाजा मालिक आर.के. चौधरी ने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

घायल कर्मचारी बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा अधिकारी हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और अन्य ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों के पास दरांती, कृपाण जैसे हथियार थे और उन्होंने हवा में गोलियां भी चलाईं। इस घटना में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक के सिर में चोट आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद दोनों गुटों के बीच हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *