इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के EO समेत कई अधिकारियों का तबादला

जालंधर, 17 सितंबर 2025 – पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट समेत 22 अफसरों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है।जालंधर से अनिल कुमार और राकेश कुमार का तबादला किया गया है। वहीं, नवांशहर में तैनात अनुज राय को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजेश चौधरी को एक बार फिर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का EO (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। उनके पास पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।सूत्रों के अनुसार, सरकार ने यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए हैं।

