जालंधर में नेहा टोका फैक्ट्री में गाय कटवाने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक वैभव दीवान अभी भी फरार
वंदे भारत-जालंधर के धोगड़ी रोड में गाय काटने और गौ मांस को स्टोर कर विदेश भेजने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि गौमांस की फैक्ट्री चलाने वाला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले इमरान कुरैशी है, जिसने अपना नाम बदलकर नेहा टोका फैक्ट्री मालिक से सांठगांठ कर लीज पर लिया था।

जालंधर देहात पुलिस के मुताबिक इसी साल 7 अगस्त को गांव धोगड़ी में पकड़ी गई गौ तस्करी की फैक्ट्री के मास्टरमाइंड को देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से गिरफ्तार कर लिया है,

जो करीब 20 दिन से फरार था। आरोपी की पहचान मेरठ के शास्त्री नगर निवासी इमरान कुरेशी के रूप में हुई है। उसने शिवम राजपूत के फर्जी नाम से फैक्ट्री की लीज डीड पर हस्ताक्षर किए थे।
