मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर की हत्या
वन्दे भारत 24 : अजनला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात दो नकाबपोशों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक तरनजीत सिंह रात में अपने मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी। घटना की जानकारी तब हुई जब पुलिस मौके पर पहुँची और गोलियों को बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी। मृतक तरनजीत सिंह के भाई करमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई देर रात अपने मेडिकल स्टोर से घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में दो नकाबपोशों ने सरेआम उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से गोलियां भी बरामद की हैं। और उनकी मांग है कि इस मामले के असली दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और हमें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले भी फोन पर धमकी मिली थी, जिसके संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और मौके से करीब पाँच गोलियां भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है। असली दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

