Punjab

मीका को ऑस्ट्रेलिया शो करने पड़े कैंसिल, नहीं मिला एंबेसी की तरफ से वीजा

वंदे भारत– बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया ने उनके आने पर रोक लगा दी है। मीका ने अपने लाइव कॉन्सर्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था पर ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है। इसकी जानकारी खुद मीका ने दी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जा रहा है कि मीका सिंह को उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की वजह से वीजा नहीं दिया गया जिसके कारण उनके सभी लाइव कंसर्ट रद्द कर दिए गए हैं और आयोजको को काफी नुकसान सहाना पड़ा ।

जानकारी के मुताबिक आस्ट्रेलिया के सभी शो आयोजक मिलकर राजनीतिक दबाव डलवाकर मीका को वीजा दिलवाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उनकी कोशिश असफल रही। जिसके बाद आयोजकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल हैंडल पर कार्यक्रम टालने की जानकारी दी।