जी 20 के एक फैसले का कमाल, रेल कंपनियों को हुआ 19 हजार करोड़ का फायदा
वंदे भारत-इरकॉन से लेकर रेल निगम और राइट्स के शेयरों में आज जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से इन कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों पर बात करें तो देश की 7 रेलवे कंपनियों के मार्केट में कुल 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा देख्चाने को मिला है.
वास्तव में यह तेजी भारत, अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और खाड़ी देशों के बीच रेल कोरिडॉर की डील के कारण हुई है. जिसका प्रमुख उद्देश्य चीन के वन बेल्ट वन कोरिडॉर को चुनौती देना है. आइए आपको भी बताते हैं कि देश किस रेल से जुड़ी कंपनी के शेयर में कितनी तेजी आई है और मार्केट कैप में कितना इजाफा देखने को मिला है
इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर में आज 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का स्टॉक 160.10 रुपये पर बंद हुआ. अगर बात कंपनी के मार्केट कैप की करें तो शुक्रवार के मुकाबले 2,506.48 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है और 15,057.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. शुक्रवार को यही आंकड़ा 12,551.18 करोड़ रुपये पर था.
आईआरएफसी के शेयर आज 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 84.75 रुपये पर बंद हुए. मार्केट कैप की बात करें तो कंपनी के मार्केट कैप में 10 हजार करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. आज कंपनी का मार्केट कैप 1,10,755.59 करोड़ रुपये पर आ गया है. शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 1,00,705.90 करोड़ रुपये था.

आरवीएनएल के शेयर आज भी 16.40 फीसदी की तेजी 189.50 रुपये पर बंद हुए हैं. कंपनी के मार्केट कैप में 5,567.01 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. आज कंपनी का मार्केट कैप 39,511.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जबकि शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 33,944.12 करोड़ रुपये पर था.
टीटागढ़ वैगन्स के शेयरों में भी अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 820.20 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के मार्केट में 175.5 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. कंपनी का मार्केट कैप आज 10,430.57 करोड़ रुपये पर पहुंचा. जबकि शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 10,255.07 करोड़ रुपये था रेलटेल के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है और कंपनी के शेयर आज 6 फीसदी की तेजी के साथ 248.35 रुपये पर बंद हुआ है. मार्केट कैप में 447.71 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. आज कंपनी का मार्केट कैप 7,970.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है और शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 7,522.80 करोड़ रुपये था.
राइट्स के शेयरों में आज साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 567.95 रुपये पर बंद हुआ है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के मार्केट कैप में 466.19 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप में 13,647.95 करोड़ रुपये पर आ गया है. जबकि शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 13,181.76 करोड़ रुपये था.

टेक्समैको रेल में आज 4.17 फीसदी की तेजी देखने को मिली और 160 रुपये पर बंद हुआ. मार्केट कैप में भी 206 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. आज कंपनी का मार्केट कैप 5,149.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 4,943.92 करोड़ रुपये था
इन कंपनियों ने कमाए 19,418 करोड़ रुपये
जी20 में हुए फैसले के बाद से रेलवे से जुड़ी 7 कंपनियों के मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है. 7 कंपनियों के ज्वाइंट कैप में तेजी की बात करें तो 19,418.58 करोड़ रुपये देखने को मिली है. शेयर बाजार के जानकार अजय केडिया का कहना है कि जी20 में भारत, अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और खाड़ी देशों के बीच रेल कोरिडॉर की डील हुई है. उसकी वजह से शेयरों में तेजी देखने को मिली है. आने वाले दिनों रेल स्टॉक्स तेजी देखने को मिल सकती है
