अब तक के सबसे लोकप्रिय PM हैं मोदी, दूसरे पर इंदिरा; नेहरू बहुत पीछे
वंदे भारत – भारत के प्रधानमंत्रियों में सबसे बेहतर कौन हैं इसे लेकर लोगों के अलग-अलग मत हैं, मगर हाल ही में आए सर्वे में पता चला है कि पीएम मोदी अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब तक से तमाम प्रधानमंत्रियों में सबसे ज्यादा है।

सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दूसरी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।
सर्वे सैंपल में दर्ज लोगों के मतों के मुताबिक, अब तक के तमाम प्रधानमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी हैं, 43 फीसदी लोगों उन्हें अपनी पसंद के तौर पर चुना है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पीएम मोदी से लोकप्रियता की तुलना में काफी पीछे रह गए हैं। सर्वे में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को छह फीसदी लोगों ने सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बताया है।

सर्वे के मुताबिक, अन्य प्रधानमंत्रियों की लोकप्रियता की बात करें तो पीएम मोदी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। सर्वे में इंदिरा गांधी को 15 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि लोकप्रियता के तीसरे पायदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम आता है। सर्वे में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 12 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।
इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। सर्वे के सैंपल में दर्ज मतदाताओं के वोट के मुताबिक, 52 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भी बतौर पीएम देखना चाहते हैं।
मूड ऑफ द नेशन सर्वेक्षण में पता चला है कि 63 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। कुछ महीने पहले के सर्वेक्षण की तुलना में आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें बताया गया था कि 72 प्रतिशत लोग पीएम मोदी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
