20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री ने सभी पार्टियों से की ये अपील
वंदे भारत- सांसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जानकारी दी है।

प्रल्हाद जोशी ने द्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है।



