Horoscope

अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में रहेगा चंद्रमा, जानिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

वंदे भारत- वैदिक ज्योतिष की मदद से हम बहुत ही आसानी से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान को जान सकते हैं। आप भी जानिए कि आज मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों को करने से आपका दिन अच्छा बीतेगा।
मेष राशि

आर्थिक स्थिति – आय के नए स्रोत बनेंगे, बचत भी बढ़ेगी।
कामकाज – ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें।
रिश्ते – दांपत्य जीवन में खुशियां लौटेंगी।
सेहत – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें।
सावधानी – जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है, सतर्क रहें।
शुभ उपाय – गेहूं का दान करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद


वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति – व्यर्थ का धन खर्च मुसीबत में डाल सकता है।
कामकाज – ऑफिस में धैर्य के साथ काम निपटाएं।
रिश्ते – ज़्यादा गुस्सा रिश्तों में दरार डाल सकता है।
सेहत – ज़्यादा भागदौड़ पैरों में दर्द का कारण बनेगी।
सावधानी – किसी को अपनी गाड़ी बिल्कुल ना दें।
शुभ उपाय – मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति – किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है।
कामकाज – ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
रिश्ते – किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
सेहत – पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सावधानी – गाड़ी चलाते समय ज़्यादा सतर्क रहें।
शुभ उपाय – मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – ग्रे

कर्क राशि

आर्थिक स्थिति – खर्च तो होगा लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी।
कामकाज – किसी बड़े काम में सफलता हासिल होगी।
रिश्ते – पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं।
सेहत – मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
सावधानी – शेयर मार्केट में बड़ा निवेश ना करें।
शुभ उपाय – गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – बैंगनी

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति – रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है।
कामकाज – अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें।
रिश्ते – परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सेहत – सिर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
सावधानी – किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें।
शुभ उपाय – जरूरतमंदों में अन्न दान करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति – किसी कारोबारी डील में धन लाभ होगा।
कामकाज – किसी बड़े काम में सफलता हासिल होगी।
रिश्ते – परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
सेहत – चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें।
सावधानी – उधार के लेन-देन से बचें।
शुभ उपाय – जरूरतमंदों में वस्त्र दान करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गुलाबी

तुला राशि

आर्थिक स्थिति – शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कामकाज – ऑफिस में अपना काम दूसरे पर ना थोपें।
रिश्ते – धैर्य रखें, बिगड़ते रिश्तों में सुधार होगा।
सेहत – घुटने का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
सावधानी – ज़्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें।
शुभ उपाय – माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – भूरा

वृश्चिक राशि

आर्थिक स्थिति – बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है।
कामकाज – ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
रिश्ते – पिता के साथ अनबन हो सकती है।
सेहत – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें।
सावधानी – बड़े बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल ना करें।
शुभ उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नारंगी

धनु राशि

आर्थिक स्थिति – कारोबारी पार्टनर से धन लाभ होगा।
कामकाज – ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा।
रिश्ते – जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
सेहत – आंखों से संबंधी कोई रोग हो सकता है।
सावधानी – किसी नई योजना में निवेश करने से बचें।
शुभ उपाय – बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गोल्डन

मकर राशि

आर्थिक स्थिति – इनकम बढ़ेगी, निवेश भी कर पाएंगे।
कामकाज – नौकरी में ट्रांसफर का योग बन रहा है।
रिश्ते – बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है।
सेहत – ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें।
सावधानी – आपकी जिद आपका नुकसान करा सकती है।
शुभ उपाय – शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – आसमानी

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति – आत्मविश्वास से धन लाभ होगा।
कामकाज – किसी दूसरे के काम का श्रेय बिल्कुल ना लें।
रिश्ते – परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा।
सेहत – ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें।
सावधानी – पुरानी गाड़ी का सौदा जल्दबाजी में ना करें।
शुभ उपाय – बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला

मीन राशि

आर्थिक स्थिति – प्रॉपर्टी में निवेश करें, अच्छा रिटर्न मिलेगा।
कामकाज – ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
रिश्ते – नए रिश्ते बनेंगे, विवाह का योग भी बन रहा है।
सेहत – मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।
सावधानी – बैंकिंग से जुड़ा काम सतर्कता पूर्वक करें।
शुभ उपाय – चीटियों को आटा डालें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा