news

नार्थ हलके में आधा दर्जन से अधिक अवैध कालोनियां, निगम अधिकारी वसूल रहे मोटी रकम ,सीएम दफ्तर पहुंची शिकायत

नार्थ हलके में आधा दर्जन से अधिक अवैध कालोनियां,
निगम अधिकारी वसूल रहे मोटी रकम ,सीएम दफ्तर पहुंची शिकायत

वंदे भारत – एक तरफ जहां महानगर में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है ,वही नगर निगम के अधिकारियों की मिली भगत से जालंधर नार्थ हलके में आधा दर्जन अवैध कालोनिया काटी जा रही है, यह अवैध कालोनियां सलेमपुर मुसलमाना ,रंधावा मसंदा और पठानकोट रोड पर काटी जा रही है। नगर नगर निगम अधिकारियों की इस मिली भगत का कच्चा चिट्ठा विजिलेंस अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में शिकायत के रूप पर खोला गया है । शिकायत में कहा गया है कि नॉर्थ हलके में अवैध कॉलोनी काटकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर मुसलमाना और रंधावा मसंदा में अवैध रूप से कालोनिया काटी गई है। सलेमपुर मुसलमान के पास एक्टिव टूल्स की फैक्ट्री की दीवार से सटा कर अवैध कॉलोनी काटी गई है। इसका रास्ता फैक्ट्री के बीच से दिया गया है जिसे आने वाले दिनों में इस कॉलोनी में इंडस्ट्रियल प्लॉट काटे जाएंगे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई है जिसमें कहां गया है कि निगम अधिकारियों ने इस कॉलोनी को कटवाने के लिए 5 लख रुपए फीस ली है इसमें एक नेता भी शामिल है जो नॉर्थ हलके में सक्रिय भी है


वही मिली जानकारी के मुताबिक रंधावा मसंदा और सलेमपुर मुसलमाना के बीच त्रिलोक एवेन्यू से सटाकर कई एकड़ से अवैध कालोनी काटी गई है। 2 गांव के बीच काटी गई इस कॉलोनी का ज्यादातर हिस्सा नगर निगम के तहत आता है और कुछ हिस्सा पूड़ा के तहत भी आता है
रंधावा मसंदा और त्रिलोक एवेन्यू के बीच काटी गई इस अवैध कॉलोनी का ठेका नगर निगम के एक अधिकारी ने लिया है ।नगर निगम अधिकारी ने साफ कहां है कि पूडा के अधिकारियों को कोई पैसा नहीं देना है ।इस कॉलोनी के एवज में भी नगर निगम अधिकारी ने ₹500000 वसूली की है
इस मामले में मुख्यमंत्री को इस कॉलोनी की फोटो और वीडियो के साथ शिकायत भेजी गई है ,इन दोनों कॉलोनी की शिकायत एमटीपी विजय कुमार के पास भी पहुंच गई है जिस पर विजय कुमार ने एटीपी विनोद कुमार से रिपोर्ट मांगी थी ।इसी दौरान एटीपी विनोद कुमार का एरिया चेंज हो गया है ।एमटीपी विजय कुमार ने कहा है कि एटीपी सुषमा दुग्गल से फिर से रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आने के बाद उक्त अवैध कॉलोनीयों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो कॉलोनाइजर के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा