जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर मोर्टार बरामद, बैग में मिले सात पुराने मोर्टार
वंदे भारत –जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के विजयपुर इलाके में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैग मिला है। अधिकारियों को बरामद हुए बैग में 160 मिमी के पुराने जंग लगे मोर्टार के गोले मिले हैं।
7 पुराने मोर्टार शैल बरामद
विजयपुर में सब्जी मंडी के निकट जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे आज करीब सुबह 8.30 बजे, 7 पुराने 160 एमएम के टैंक के मोर्टार शेल मिले हैं । यह जानकारी क्षेत्र के स्थानीय निवासी ने तब दी जब यह किसी काम के लिए जा रहा था तो उसने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे झाड़ियों में इन मोर्टार शेल को देखा, वही व्यक्ति ऐसा देख डर गया और तुरंत विजयपुर पुलिस को सूचित किया।

खाली हैं सभी मोर्टार शेल
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की और उसके बाद बॉम्ब निरोधक दस्ते को बुलाया । वहीं बॉम्ब निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार शेल की छानबीन की जिसमे बताया की यह सभी मोर्टार शेल खाली है जिसमे उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही मोकाए स्थल पर एसएसपी सांबा बेनाम तोष पहुंचे उन्होंने भी उन मोर्टार शेल को देखा।
क्या बोले एसएसपी सांबा?
एसएसपी सांबा बेनाम रोष ने बताया की यह जो आज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे टैंक के 160 एमएम के पुराने मोटर शेल मिले हैं वह बहुत पुराने हैं और सभी मोर्टार शेल खाली है। उन्होंने बताया के शायद कोई कबाड़ बेचने वाला इन खाली मोर्टार शेल को ले जा रहा था जिसमे शायद पुलिस नाके के डर के मारे उसने वहां पर फेंक दिया हो।

24 घंटे अलर्ट मोड पर है पुलिस
एसएसपी सांबा बेनाम तोष ने बताया की श्री अमरनाथ जी यात्रा लगातार चल रही है और हमारी जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी कर रही हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर और नाकों पर हर वहां की अच्छे तरीके से तलाशी ली जा रही है। पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।
पहले भी मिला था मोर्टार शेल
गौरतलब है कि मई में भी पुलिस को मोर्टार शेल बरामद हुआ था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बॉर्डर के (LOC) के पास 120 मिमी का मोर्टार शेल मिला था। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ ग्रामीणों ने कालाल सीमा क्षेत्र में एक नदी के किनारे एक खोल पड़ा देखा और सोमवार रात पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे बरामद कर लिया था।
