माह के पहले दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल
वंदे भारत- आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसारआज का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन (today Horoscope) कुछ राशि (rasifal) के जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में हानि उठानी पड़ सकती है।
मेष दैनिक राशिफल –
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।
