न्यू राजन नगर में लावारिस हालात में मिला मोटरसाइकिल, मोहल्ला निवासियों ने पुलिस कार्रवाई ना होने पर खड़े किए सवाल
वंदे भारत (पवन कश्यप)- जालंधर के न्यू राजन नगर में एक खबर सामने आई है, जहां लावारिस हालत में पड़ा हुआ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिला।

जब इसकी सूचना मोहल्ला निवासियों द्वारा संबंधित थाना बावा खेल के पुलिस को देने की कोशिश की तो बार-बार संपर्क करने पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आती है।

