Punjab

सांसद रवनीत बिट्टू और आशु को पड़े धक्के, कांग्रेसियों ने पुलिस पर फैकी चूड़ियां, नगर निगम दफ्तर पर कांग्रेसियों ने जड़ा ताला

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) लुधियाना में आज एक हाइप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू और जिला प्रधान संजय तलवार ने मंगलवार को नगर निगम के जोन ए दफ्तर पर ताला लगा दिया। इनके बाद वहां मौजूद पुलिस ने सांसद बिट्टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशू को जमकर धक्के मारे। काफी देर यह ड्रामा चलता रहा। बाद में कांग्रेसियों ने पुलिस पर चूड़ियां फेंकी। निगम अधिकारियों ने कटर मशीन के साथ संगले और ताला काटने का प्रयास किया इस पूरे घटनाक्रम मैं जिला प्रधान संजय तलवाड को चोटें भी आईं।

बिट्टू ने कहा वह झुकने वाले नहीं है। यह सरकार और इसके अधिकारी लगातार धक्शाही कर रहे हैं आज उनके साथ आम जनता रोजगार मांगने और पेंशन लगवाने के लिए आई थी , मगर यह तानाशाही सरकार तो मशीन कटर चलाकर लोगों के हाथ तक काटने को तैयार हो गई है