IndiaAccident

कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू, कई होटल चल रहे थे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक इमारत में हुआ, जहां कई होटल संचालित हो रहे थे। आग रात करीब 1:45 बजे लगी। घटना के समय ज्यादातर लोग होटल के कमरों में सो रहे थे।

आग और धुएं ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं भरने के कारण कई लोग अंदर फंस गए और उनका दम घुटने लगा। मृतकों में 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया था। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि करीब 80 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

घने धुएं के बीच दमकलकर्मियों ने किया रेस्क्यू

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भरने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इमारत के अंदर तापमान काफी ज्यादा होने के कारण कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा गया। पुलिस और राहत टीमों ने इमारत के कमरों और ऊपरी मंजिलों की जांच कर लोगों को बाहर निकाला।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर मंत्री ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इमारत में कई होटल भी चल रहे थे।
कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इमारत में कई होटल भी चल रहे थे।
कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इमारत में कई होटल भी चल रहे थे।
कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इमारत में कई होटल भी चल रहे थे।

पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। हालांकि आग की वास्तविक वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

मंत्री ने इमारत के अंदर की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां कई होटल संचालित हो रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब नजर आई। शुरुआती तौर पर बिल्डिंग में बुनियादी अग्नि सुरक्षा और निर्माण नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

भारतीय और बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

पुलिस के अनुसार, मृतकों में भारतीय नागरिकों के साथ कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज करने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह, इमारत में होटल संचालन, फायर सेफ्टी व्यवस्था और कथित नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *