अवैध बन रही दुकानों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन,सुबह-सुबह 17 दुकान की सील
अवैध बन रही दुकानों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन,
सुबह-सुबह 17 दुकान की सील
वंदे भारत – जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है ,जहां शनिवार सुबह दिन निकालने से पहले नगर निगम के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। शनिवार सुबह लगभग डेढ़ दर्जन अवैध बन रही दुकानों को सील किया गया, जो अलग-अलग इलाकों में है. इस बारे में जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध निर्माण करना कानूनी जुर्म है जिसके लिए सबसे पहले नोटिस दिए जाते हैं और फिर कार्यवाही की जाती है।


इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया की सर्वप्रथम इस सूची में खुरला खिंगरा के साईं मंदिर नजदीक चार दुकानें हैं जिन्हें दूसरी बार सील किया गया है. इसके अतिरिक्त बैंक कॉलोनी में हैप्पी टेंट हाउस के सामने बन रही आठ दुकानें ,बैंक एनक्लेव की तीन दुकान ,भाई-भानो जी नगर में पीएनबी नजदीकी दुकान व मैनबरो चौक स्तिथ 1 दुकान इस लिस्ट में शामिल है।

