पंजाब में 30 नवंबर से पहले हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव, CM ने विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया निर्देश
राज्य सरकार नगर निगमों के चुनाव 30 नवंबर से पहले करवाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ली है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों और नगर निगम कमिश्नरों के साथ बैठक में फीडबैक लिया
हे।मान ने 31 अक्टूबर से पहले विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया निर्देश अधिकारियों ने बैठक में चुनाव 30 नवंबर से पहले करवाने को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जिन-जिन शहरों में निगम चुनाव होने हैं, वहां पर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और 31 अक्टूबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। जानकारी के अनुसार सरकार नवंबर शुरू होते ही चुनाव की घोषणा कर सकती है।जालंधर की नई वार्डबंदी को लेकर आज एचसी में है सुनवाई ऐसे में दीपावली पर्व को लेकर एक सप्ताह का समय आगे पीछे किया जा सकता है।

वहीं, जालंधर की नई वार्डबंदी को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट के निर्णय से काफी कुछ स्पष्ट हो सकता है। हाई कोर्ट नेवार्डबंदी के केस केस बंद कर दिया तो जल्द चुनाव करवाना काफी आसान हो जाएगा।
