Politics

मुझे बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक विज्ञापन पर मेरी फोटो लगाई : प्रताप सिंह बाजवा

आपत्तिजनक विज्ञापन पर लगाई प्रताप सिंह बाजवा की फोटो, कहा- ‘विरोधियों द्वारा बदनाम करने…’

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की फोटो के साथ अज्ञात द्वारा आपत्तिजनक विज्ञापन लगा दिया गया. जिसको लेकर बाजवा ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा की फोटो को किसी अज्ञात द्वारा आपत्तिजनक विज्ञापन पर प्रयोग करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर बाजवा ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 में एफआईआर दर्ज करवाई है. मामले को लेकर बाजवा ने अपनी छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है. बाजवा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में फेसबुक पोस्ट का एक प्रिंटआउट भी लगाया है. जिसके बाद पुलिस पोस्ट डालने वाले आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है.

 

 

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बावजा की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने बाजवा की विवादित पोस्ट को हटाने के लिए फेसबुक को अपील भेजी है. इसके अलावा पोस्ट करने वाले आरोपी के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.