PunjabJalandhar

जालंधर में मंदिर में चोरी की वारदात, 3 नाबालिगों ने चांदी के चरण किए चोरी

22.दिसंबर..जालंधर महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्रोवर कॉलोनी स्थित एक मंदिर से सामने आया है, जहां तीन नाबालिगों ने मंदिर को निशाना बनाकर चांदी के चरण चोरी कर लिए। घटना के समय मंदिर के पुजारी पाठ कर रहे थे। इसी दौरान करीब 12 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे मंदिर में पहुंचे, माथा टेका और वहीं कुछ देर बैठ गए।

पुजारी के अनुसार, इन बच्चों में एक नेपाली और दो बिहारी बताए जा रहे हैं। मौका पाकर बच्चों ने शनि महाराज की चांदी की चरण पादुका को जैकेट में छिपाया और मंदिर के दूसरे गेट से फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों नाबालिग स्पष्ट रूप से चांदी के चरण उठाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वारदात बच्चों द्वारा अकेले अंजाम दी जाना मुश्किल है और संभव है कि किसी बड़े गिरोह ने उन्हें इस काम में लगाया हो। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और नाबालिगों की पहचान व चोरी के पीछे की साजिश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *