नाग पंचमी: आज इन राशियों के ऊपर बरसेगी महादेव की कृपा
वंदे भारत- शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष :सितारा शाम तक एहतियात परेशानी वाला, डरे मन के कारण कोई भी फैसला लेने में आपको मुश्किल महसूस होगी, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
वृष: आम सितारा शाम तक बलवान, हर मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ मगर बाद में सितारा कमजोर बन सकता है, मुश्किलें परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन: आम सितारा कामयाबी देने, इज्जत-मान बढ़ाने तथा आपकी प्लानिंग प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने वाला, मगर मन कुछ अपसेट सा जरूर रहेगा।
कर्क : सितारा शाम तक आपको कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा व्यस्त रखेगा, मगर बाद में भी आपके हालात आम तौर पर बेहतर बनेंगे।
सिंह : सितारा शाम तक आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, फिर बाद में भी समय कामयाबी वाला बनेगा।
कन्या: आम सितारा बेशक कारोबारी कामों तथा कारोबारी टूरिंग के लिए अच्छा, तो भी कामकाजी काम निपटाते समय अलर्ट जरूर रहना होगा।

तुला : सितारा शाम तक नुकसान वाला, किसी पर न तो भरोसा करना चाहिए और न ही कोई काम बेध्यानी से करना चाहिए, मगर बाद में हालात बेहतर बनेंगे।
वृश्चिक: सितारा शाम तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर बाद में समय नुकसान देने वाला बनेगा।.
धनु: आम सितारा मजबूत, यत्न करने पर हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, इज्जत-मान पैठ भी बनी रहेगी, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
मकर: सितारा शाम तक कामकाजी पैठ दबदबा बनाए रखेगा, तेज प्रभाव भी बना रहेगा, फिर बाद में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
कुम्भ: सितारा शाम तक सेहत के लिए ढीला, मन भी अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा, मगर बाद में मोरेल बढ़ेगा।
मीन: सितारा शाम तक कारोबारी स्थिति बेहतर रखेगा, हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में समय सेहत को बिगाड़ने वाला बनेगा।
