120 फुटी रोड के पास नशेडी़यों के हौसले बुलंद, सरेआम बेचते हैं नशीली गोलियां
वंदे भारत– पंजाब में बढ़ता हुआ नशा जो पूरे समाज के लिए सर दर्द बना हुआ है। एक ऐसा ही मामला जालंधर के हल्का वेस्ट थाना-5 में पढ़ती 120 फुटी रोड से सामने आ रहा है, जहां सरकारी अस्पताल के गेट के बाहर और शौचालय के पास खुलेआम नशा और नशीली गोलियां बेची जाती है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह भी पता लगा है कि नशा छुड़ाओ केंद्र से नशा छुड़वाने वाले युवकों को हर रोज नशा छोड़ने के लिए गोलियां दी जाती है और इन्हीं गोलियों को कुछ लोग नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और बेचकर अपना धंधा चलाते हैं। हर पल अस्पताल के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

लेकिन वेस्ट हलके की पुलिस का इस पर कोई भी कार्रवाई ना करना पुलिस को शक के घेरे में खड़ा करता है।सवाल खड़ा होता है क्या पुलिस की कुछ काली भेड़ें भी नशा बेचने वालों के साथ मिली हुई है। प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह जल्दी कोई ठोस कदम उठाकर इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करें ताकि समाज को नशा मुक्त किया जा सकें।

