NIA का छापा अर्शदीप के गुर्गे गगनदीप सिंह मिती को किया गिरफ्तार

वंदे भारत एनआईए की टीम ने फिरोजपुर के गांव बुईयां वाला के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीता और फिरोजपुर के ही गांव लल्ले के रहने वाले गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा सुबह 5 बजे सभी छापेमारी की गई और संदेह के आधार पर घर से लोगो से पूछताछ करने के अलावा घरों की छानबीन भी की है।
पता चला है कि एनआईए की टीम ने कस्बा जीरा के गांव बुईंयावाला में मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह और मनप्रीत सिंह प्रीता के घर भी छापेमारी की थी।
जानकारी अनुसार बताते है कि उक्त दोनो युवक मनीला गए हुए थे और वहां जेल में भी बंद रह चुके है। सूत्रों अनुसार मनप्रीत सिंह प्रीता जोकि अर्शदीप डल्ला का फिलिपिंस में गैंग आपरेट करता था और उनके संपर्क में रहता है। इसके साथ ही एनआईए की टीम ने गगनदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव लल्ले के घर पर भी छापेमारी की थी।
एनआईए की टीम ने फिरोजपुर के गांव बुईयां वाला के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीता और फिरोजपुर के ही गांव लल्ले के रहने वाले गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
