Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान- देश में 15 रुपए लीटर होने जा रहा पेट्रोल का रेट
वंदे भारत- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए आज एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल की कीमत 15 रुपये प्रति लीटर होने वाली है.. यह बात सुनकर शायद आपको अपने कानों पर यकीन न हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह घोषणा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है. राजस्थान के प्रतापगढ़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब सभी गाड़ियां इथेनॉल से चलेंगी 60% इथेनॉल और 40% बिजली, अगर इसका हिसाब लगाएं तो पेट्रोल की कीमत 15 रुपये प्रति होगी. लोगों को लाभ होगा, किसान ऊर्जा प्रदाता बनेंगे।

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि अब किसान अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा. यही हमारी सरकार की सोच है. उन्होंने कहा कि वह अगस्त महीने में टोयोटा कारें लॉन्च कर रहे हैं, जो इथेनॉल से चलेंगी. उन्होंने कहा कि इस तकनीक से देश में प्रदूषण कम होगा और हम आयात के बोझ से भी बच सकेंगे. उन्होंने कहा कि अब वे 16 लाख करोड़ रुपये का तेल आयात करते हैं और अब यह पैसा किसानों के घर जाएगा. इससे गांव खुशहाल और खुशहाल होगा और किसानों के बेटों को रोजगार मिलेगा।

फ्लैक्स ऑयल गैसोलीन और इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक तेल है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फ्लेक्स ऑयल गैसोलीन और इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक तेल है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फ्लेक्स इंजन एक से अधिक प्रकार के ईंधन पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल ने पानीपत में पराली से एक लाख टन बायो इथेनॉल और 150 टन बायो बिटुमिन का उत्पादन शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल देश में एक बड़ा वैकल्पिक ईंधन बनने जा रहा है।

