exclusive

नितिन कोहली और तरविंदर राजू की रणनीति हुई बुरी तरह फ्लॉप, जिमखाना क्लब चुनाव: लाखों की पार्टियां भी नहीं दिला पाई जीत

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा)  जिमखाना क्लब चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। Progressive ग्रुप के संदीप बहल कुक्की एक बार फिर बाजी मार ले गए और अचीवर्स ग्रुप के तरुण सिक्का को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हेसर ग्रुप के नितिन कोहली और डिप्स ग्रुप के तरविंदर राजू ने सैक्रेटरी पद के लिए तरुण सिक्का और ज्वॉइंट सैक्रेटरी पद के लिए सुमित शर्मा के लिए पूरा जोर लगा रखा था। तन-मन और धन का पूरा इस्तेमाल किया गया। जीतने के लिए कई तरह की रणनीति बनाई गई। पार्टियों पर लाखों रुपए खर्च किए गए। अंदरखाते कई तरह की चालें चली गई। यहां तक की चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद क्लब cabana में रखी गई इनकी पार्टी भी विवादों में रही थी। तमाम तरह की तिकड़में लगाने के बाद भी नितिन कोहली और तरविंदर राजू की हर रणनीति फ्लॉप साबित हुई और जिमखाना क्लब के सदस्यों ने इन पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं किया। नितिन कोहली और तरविंदर राजू क कैंडिडेट तरुण सिक्का और सुमित शर्मा बुरी तरह से अपना चुनाव हार गए हैं।