Political

लोकसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव: पीएम मोदी ने I.N.D.I.A को बताया घमंडिया गठबंधन, विपक्ष का वॉकआउट

(वंदे भारत) लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। ध्वनि मत से इस पर वोटिंग हुई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को खुद के लिए शुभ बताया।

उन्होंने शेर-ओ-शायरी से विपक्ष पर हमले किए और INDIA गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा। पीएम ने कांग्रेस पर वंशवादी और परिवारवादी होने का आरोप लगाया। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी पर भी तंज कसा। करीब एक घंटे के बाद विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया।

 

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान ने विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए। 2018 में भी ईश्वर का ही आदेश था, जब विपक्ष के हमारे साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उस समय भी मैंने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है? बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। तब जितना उनका वोट था, उतना भी नहीं ला सके थे। जब 2019 के चुनाव में हम जनता के बीच गए तो भाजपा और एनडीए दोनों को सीट ज्यादा मिली। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है।

 

विपक्ष ने जनता के साथ किया विश्वासघात

 

पीएम मोदी ने कहा कि तमाम बिल सदन में पास हुए हैं। डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल, देश की युवा शक्ति को नई दिशा और दशा देने वाला बिल था। उससे भी आपका ऐतराज? आने वाला समय टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है। डेटा को सेकंड गोल्ड के रूप में माना जाता है, उस पर गंभीर चर्चा जरूरी थी। लेकिन राजनीति आपके लिए प्राथमिकता है। कई बिल गांव-गरीब के कल्याण के लिए थे, लेकिन इन्हें कोई रुचि नहीं है। जिस जनता ने उन्हें यहां भेजा है, उस जनता का विश्वासघात किया गया है।

  1. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के कुछ दलों ने अपने अचारण और व्यवहार से सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए देश से बड़ा दल है। आपको गरीब के भूख की चिंता नहीं है। सत्ता की भूख आपके दिमाग पर सवार है। आपको देश के युवाओं के भविष्य की परवाह नहीं है। आपको अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है। आप जुटे, एक दिन सदन चलने भी दिया, किस काम के लिए? आप जुटे तो अविश्वास प्रस्ताव पर जुटे। आप अपने कट्टर भ्रष्ट साथी उनकी शर्त पर मजबूर होकर जुटे। इस अविश्वास प्रस्ताव पर भी आपने कैसी चर्चा की?

 

आप तैयारी करके क्यों नहीं आते?

 

पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपके दरबारी भी दुखी हैं। फील्डिंग विपक्ष ने सजाई, लेकिन चौके छक्के बीजेपी से लगे। विपक्ष नो मोशन बिल पर नो बॉल-नो बॉल कहता रहा है। आप तैयारी करके क्यों नहीं आते? मैंने आपको 5 साल तैयारी करने के लिए दिया था। मैंने कहा था कि 23 में मिलेंगे।

 

जिनके बही-खाते बिगड़े, वो हमसे हिसाब मांगते हैं

 

पीएम मोदी ने कहा कि आप मत भूलिए कि देश आपको देख रहा है। आपके एक-एक शब्द को सुन रहा है। हर बार देश को आपने सिर्फ निराशा दी है। विपक्ष के रवैये पर क्या कहूं? जिनके खुद के बही खाते बिगड़े हुए हैं, वो भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

 

अधीर बाबू गुड़ का गोबर करते हैं

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव में कुछ चीजें ऐसी विचित्र देखने में आई, जो कभी न देखने को मिली न कल्पना में आई। देश के बड़े दल के नेता विपक्ष का नाम बोलने की सूची में नाम नहीं था। 1999 में वाजपेई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया, शरद पवार साहब नेतृत्व कर रहे थे। 2018 में खड़गे जी विपक्ष में थे, उन्होंने नेतृत्व किया। लेकिन इस बार अधीर बाबू को क्या हो गया? उनको बोलने तक नहीं दिया गया। गुड़ का गोबर करने में अधीर रंजन माहिर हैं। मैं नहीं जानता हूं कि आपकी मजबूरी क्या है। क्यों अधीर बाबू को दरकिनार कर दिया गय

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सदन में कुछ सीक्रेट बताना चाहता हूं। मुझे पक्का विश्वास हो गया है कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। मेरे पास तीन उदाहरण हैं, जिससे सिद्ध कर सकता हूं। इन्होंने कहा था कि बैंकिंग सेक्टर डूब जाएगा। बड़े-बड़े विद्वानों को भी ले आए थे। हमारे बैंकों की सेहत को लेकर भांति-भांति बातें कहीं। लेकिन नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा हो गया। फोन बैंकिंग घोटाले की बात की। देश को एनपीए का अंबार मिला था। सुबह निर्मला जी ने बताया कि कितना प्रॉफिट हुआ है।

 

ये HAL को लेकर क्या कुछ नहीं कहा गया। HAL तबाह हो गया है, ये कहा गया। गेट पर वीडियो शूट किया गया था कि बच्चे भूखे मरेंगे। आज HAL सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। HAL ने अपना रिकॉर्ड रेवन्यू हासिल किया है। वहां के कर्मचारियों को उकसाने की भरपूर कोशिश की गई। आज HAL देश की आन-बान-शान बनकर उभरा है। जिसका बुरा चाहते हैं, वो आगे कैसे बढ़ता है, इसका तीसरा उदाहरण देता हूं।

एलआईसी पर कहा गया कि यह डूब रहा है। लोगों का क्या होगा? आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों को मेरी सलाह है कि जिसे ये गाली दें, उस पर दांव लगा दें। ये जैसे लोकतंत्र को कोसते हैं मुझे पक्का विश्वास है कि देश भी मजबूत होगा, लोकतंत्र भी मजबूत होने वाला है। हम तो मजबूत होने वाले हैं। इन लोगों के देश के परिश्रम पर विश्वास नहीं है।

 

विपक्ष के मित्रों की फितरत में अविश्वास

 

विपक्ष के मित्रों की फितरत में अविश्वास भरा है। हमने लालकिले से स्वच्छ भारत मिशन की बात की तो इन्होंने सवाल उठाया कि ये कैसे होगा? शौचालय की बात की तो इन्होंने निराशा वाली बात की। जन-धन की बात की, योग को बढ़ावा देने की बात की, उसका भी माखौल उड़ाया गया। हमने डिजिटल इंडिया की बात की तो बड़े-बड़े विद्वानों ने कहा कि हिंदुस्तान के लोग अनपढ़ हैं। आज डिजिटल इंडिया में देश आगे है। हमने मेक इन इंडिया की बात की तो इन्होंने उसका भी मजाक उड़ाया।

 

भारत के दुश्मनों पर विश्वास करती है कांग्रेस

 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत और भारत के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं हुआ है। ये विश्वास किस पर करते थे? मैं सदन को याद दिलाना चाहता हूं। पाकिस्तान सीमा पर हमले करता था। हमारे यहां आए दिन आतंकी भेजे जाते थे। इसके बाद पाकिस्तान मुकर जाता था। इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था कि वह तुरंत पाकिस्तान की बातों पर विश्वास कर लेते थे। ये इनकी सोच रही है।

 

कश्मीर आतंकवाद की आग में सुलग रहा था, लेकिन कांग्रेस सरकार हुर्रियतों पर विश्वास करते थे। वे उन पर विश्वास करते थे जो पाकिस्तान का झंडा लेकर चलते थे। भारत ने आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, एयर स्ट्राइक किया। इन्हें दुश्मन के दावों पर भरोसा था। सेना पर भरोसा नहीं था। दुनिया में कोई भी भारत के लिए अपशब्द

लोकसभा में भाजपा के 303 सदस्य हैं। सहयोगी पार्टी के आंकड़ों को मिला दें तो 333 हो जाता है। वाईएसआर, बीजेडी और टीडीपी ने समर्थन की बात कही है। कांग्रेस के पास 51 सांसद हैं। INDIA गठबंधन के संसदों की संख्या मिला दें तो यह आंकड़ा 143 हो जाता है। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव मोदी सरकार आसानी से जीत लेगी।