बाबा रामदेव के दिव्य दंत मंजन में नॉन वेज कंटेंट पर नोटिस, आप भी जानिए क्या है मामला
Vande Bharat 24-योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के बाबा रामदेव एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस सकटे हैं. आयुर्वेद और प्राकृतिक औषधि से उत्पाद बनाने का दावा करने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर बड़ा आरोप लगाया गया है. इस वजह से पतंजलि आयुर्वेद को Divya Dant Manjan के लिए लीगल नोटिस भेजा गया है. शिकायत करने वाले ने दावा किया है कि पतंजलि के टूथ पाउडर दिव्य दंत मंजन में नॉनवेज चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि पतंजलि इस डब्बे पर ग्रीन लेबल लगाती है जिसका मतलब है कि यह उत्पाद पूरी तरह वेजिटेरियन है.

एक वकील शाशा जैन ने पतंजलि को लीगल नोटिस भेजकर कंपनी पर अपने वेजिटेरियन प्रोडक्ट में नॉनवेज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. ट्विटर पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए शाशा ने लिखा है कि पतंजलि अपने प्रोडक्ट में वेज चीजें इस्तेमाल करने का दावा करती है, लेकिन उसके दिव्य दंत मंजन में समुद्री फेन का इस्तेमाल किया गया है जो नॉनवेज प्रोडक्ट है.
सोशल मीडिया पर पतंजलि आयुर्वेद के दिव्य दंत मंजन के बारे में यह खुलासा होते ही तहलका मच गया है. लोगों ने कहा है कि Patanjali के बाबा रामदेव लोगों को वेज प्रोडक्ट के जरिए नॉनवेज खिला रहे हैं. लोगों का यह भी आरोप है कि Divya Dant Manjan का एड गलत दावे के साथ विज्ञापन करने का एक उदाहरण है. दिलचस्प तथ्य यह है कि किसी भी पैकेट के बाहर उसके इनग्रेडिएंट के बारे में जो बातें लिखी होती है वह भारत में अधिकतर लोगों को समझ नहीं आती. भारत जैसे देश में हकीकत यह भी है कि हजारों प्रोडक्ट में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल मिले होते हैं लेकिन वह क्वांटिटी कम होने की वजह से दिशानिर्देशों को बाईपास कर जाती हैं.

