अब केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद पर ED का शिकंजा, दोनों के घरों पर ED कि ताबड़तोड़ छापेमारी
अब केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद पर ED का शिकंजा
दोनों के घरों पर ED कि ताबड़तोड़ छापेमारी
वंदे भारत- ( हर्ष शर्मा ) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और AAP सांसद एनडी गुप्ता के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED की रेड हुई है। दिल्ली में AAP नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के करीब 10 ठिकानों पर जांच एजेंसी तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और वाराणसी में 12 से ज्यादा परिसरों में तलाशी ली जा रही है. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी, बिभव कुमार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार, पार्टी के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता के कार्यालय के अलावा कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ले रहे हैं.

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला समझिए…
• CBI ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने को लेकर FIR दर्ज की थी। CBI की FIR में आरोप लगाया गया कि दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को करीब 38 करोड़ रुपए में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर की इंस्टॉलेशन, सप्लाई और टेस्टिंग का टेंडर इशू किया था।
• CBI के FIR को आधार बनाकर ED ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इस काम के लिए टेक्निकल एलिजिबिलिटी को पूरा नहीं करती थी। NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने फर्डी डॉक्यूमेंट्स बनाकर टेंडर हासिल की। जगदीश कुमार अरोड़ा को इसकी जानकारी थी।
• जुलाई 2023 में ED ने दिल्ली-NCR, केरल और तमिलनाडु में दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी और कुछ निजी संस्थाओं के अधिकारियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। ED ने 24 जुलाई 2023 और 17 नवंबर 2023 को सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए।
• ED की जांच में सामने आया कि टेंडर मिलने के बाद NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने अनिल कुमार अग्रवाल की कंपनी इंटीग्रल स्क्रूज लिमिटेड को भी भागीदार बनाया। इसके बदले में अनिल कुमार अग्रवाल ने जगदीश कुमार अरोड़ा को कैश और बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपए दिए। कुछ कैशजगदीश कुमार अरोड़ा के एक करीबी को भी मिला।
• मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत ED ने 31 जनवरी 2024 को जगदीश अरोड़ा और अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। 1 जनवरी जगदीश कुमार अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 5 फरवरी तक ED की हिरासत में भेजा था।

केजरीवाल ने 4 फरवरी को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें हाथ मिलाने का ऑफर दिया है। केजरीवाल ने रोहिणी में एक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा- ये कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ, हम छोड़ देंगे। मैंने कहा, बिल्कुल नहीं आऊंगा। कतई नहीं आऊंगा। क्यों आ जाएं बीजेपी में।
केजरीवाल ने कहा- भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ। हमने कौन सा गलत काम किया। स्कूल, अस्पताल, सड़कें ही तो बनवा रहे हैं, पानी का ही तो इंतजाम कर रहे हैं, सीवर ही तो ठीक करा रहे हैं। इन्हें जो साजिश करनी है, कर लें। मैं भी इनके खिलाफ डटा हूं, मैं भी नहीं छोड़ने वाला।
केजरीवाल का दावा- BJP ने कहा हमारे साथ आ जाओ, हम छोड़ देंगे
केजरीवाल ने 4 फरवरी को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें हाथ मिलाने का ऑफर दिया है। केजरीवाल ने रोहिणी में एक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा- ये कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ, हम छोड़ देंगे। मैंने कहा, बिल्कुल नहीं आऊंगा। कतई नहीं आऊंगा। क्यों आ जाएं बीजेपी में। केजरीवाल ने कहा- भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ। हमने कौन सा गलत काम किया। स्कूल, अस्पताल, सड़कें ही तो बनवा रहे हैं, पानी का ही तो इंतजाम कर रहे हैं, सीवर ही तो ठीक करा रहे हैं। इन्हें जो साजिश करनी है, कर लें। मैं भी इनके खिलाफ डटा हूं, मैं भी नहीं छोड़ने वाला।
ED का केजरीवाल को पांचवां समन, लेकिन पेश नहीं हुए

अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में शुक्रवार (2 फरवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए थे। शराब घोटाला मामले में ED केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को 4 समन भेज चुकी है। केजरीवाल अब तक एक बार भी पेश नहीं हुए। इसी केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में है।
CBI ने अप्रैल में केजरीवाल से पूछताछ की थी
पिछले साल अप्रैल में शराब नीति केस में CM केजरीवाल से CBI ने अपने ऑफिस में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान लगभग 56 सवाल पूछे गए। केजरीवाल सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे और रात 8:30 बजे बाहर आए।
केजरीवाल ने कहा था- मैंने CBI के सभी सवालों के जवाब दिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर मिट जाएंगे, पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।

