Punjab

प्रवासी भारतीय ने अपने ही भतीजे को गोलीमार कर उतारा मौत के घाट, शव पर चढ़ा दी कार

मोगा के कस्बा थाना निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आईसामने, जहां एक प्रवासी भारतीय ने अपने ही सगे भतीजे को माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के शव के ऊपर से अपनी कार भी बड़ी बेरहमी चढ़ा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका नागरिक प्रवासी भारतीय बहादुर सिंह सेखों का अपने भतीजे दीप सिंह के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आज दोनों के बीच खेत में ही कहा सुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दीप सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली सीधी माथे में लगने से दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गांववासियों ने बताया कि हत्या के बाद बहादुर सिंह ने मृतक के शरीर पर अपनी कार भी चढ़ा दी।वारदात को अंजाम देने के बाद बहादुर सिंह पासपोर्ट लेकर फरार होने के इरादे से अपने घर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली,थाना प्रभारी पुरन सिंह और चौकी इंचार्ज बिला्सपुर जसवंत सिंह सरा तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मृतक दीप सिंह,पूर्व सरपंच स्वर्गवासी बहादुर सिंह सेखों का पुत्र था और गांव माछीके में आढ़त का काम करता था। उसका चाचा और आरोपी बहादुर सिंह सेखों भी अमेरिका का नागरिक है और गांव में आढ़त का ही व्यवसाय करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *