breaking

जालंधर में सुबह-सुबह एक व्यक्ति की हुई हत्या, दाना मंडी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

वंदे भारत– इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है । जालंधर में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही । आए दिन लूट की कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है । इसी बीच जालंधर में बीती रात युवक की हत्या कर दी गई।

यह घटना पंजाब के दाना मंडी के पास सुबह का है जहां पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है । व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान मिले है। अनुमान लगाया जा रहा है की हत्या कर शव को फेंका गया है। सड़क से गुज़र रहे एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी है। जनकारी मिलते ही डिवीजन न. 2 की पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी की माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।