ऑपरेशन लॉटस’ पर विपक्ष ने मान सरकार को घेरा, कहा- विधानसभा में जवाब दें CM
वंदे भारत– पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है उन्होंने सरकार से पंजाब में ऑपरेशन लॉटस के बारे में सवाल पूछे हैं
दरअसल आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बीजेपी पर आरोप लगाया था कि विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के लिए 25-25 करोड़ में का ऑफर दे रही है. इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी लेकिन इस मामले की जांच कहां तक पहुंची अभी तक पुलिस प्रशासन ने नहीं बताया है.
बता दें कि सितंबर 2022 में इसी मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया था. इस सत्र के बाद राज्य सरकार के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने खुद चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडकार्टर जाकर डीजीपी से पूरे मामले की जांच करने की लिखित शिकायत दी थी. अब विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आखिर इतने दिन बाद भी पुलिस स्टेटस रिपोर्ट क्यों पेश नहीं कर रही है विपक्षी पार्टी ने कहा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान पंजाब विधानसभा में इस बात की जानकारी दें |
विशेष सत्र में हुई थी ऑपरेशन लॉटस पर चर्चा
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से झूठा आरोप लगाने के मामले में माफी मांगने की अपील की है पिछले सात सितंबर 2022 को पंजाब की सियासत में उस वक्त था जब आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि उन्हें दिल्ली से बड़े बीजेपी नेताओं के एजेंट लगातार संपर्क बना रहे हैं. नेताओं ने कहा था कि बीजेपी में शामिल होने के एवज में उन्हें 25-25 करोड़ रुपए की रिश्वत का ऑफर दिया गया है मामला बढ़ने पर इसी मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया.

खुद सीएम भगवंत मान ने ही अपनी सरकार को लेकर विश्वास मत पेश किया, सदन में तीखी बहसबाजी भी हुई हालांकि उस दौरान बीजेपी ने इसे एक सियासी ड्रामा करार देते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया था. लेकिन अब इस मामले को करीब 9 महीने हो चुके हैं और बीजेपी शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए और विधानसभा को जानकारी दी जाए कि इस मामले का अपडेट क्या है|
दावा सही तो दिखाएं सबूत विक्रम सिंह
शिरोमणी अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के विधायकों का दावा सही था तो अब तक की जांच में ऑपरेशन लोटस को लेकर क्या सबूत मिले हैं तमाम विपक्षी पार्टियां ऑपरेशन लोटस को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का ड्रामा करार देने में लगी है
पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्विनी मार्मा ने इस पूरे मामले को झूठा करार देते हुए आम आदमी पार्टी से बीजेपी ने ताओं से माफी मांगने को कहा है कि या तो जांच की स्टेटस रिपोर्ट में दिखाए कि आम आदमी पार्टी विधायकों ने जो आरोप लगाए थे उनमें कितना दम है नहीं तो बीजेपी के नेताओं से पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी माफी मांगें |
सरकार के बचाव में लगे AAP नेता
इस पूरे मामले पर पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता अपनी सरकार का बचाव करने में लगे हैं आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी का कहना है कि अभी इस मामले में जांच जारी है और ऑपरेशन लोटस की पूरी साजिश का सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा और विधानसभा के अंदर ही पूरे मामले की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी और पंजाब पुलिस निष्पक्ष तरीके से इस मामले की जांच कर रही है.
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जब ऑपरेशन लोटस के तहत उन्हें रिश्वत देने के आरोप लगाए थे तब भी पंजाब में काफी हंगामा मचा था और उस दौरान शिरोमणी अकाली दल भारतीय जनता पार्टी समेत कांग्रेस ने भी ऑपरेशन लोटस की पूरी कहानी को फर्जीवाड़ा करार दिया था. ऐसे में अब जब पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है तब एक बार फिर इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार से जवाब तलब कर रही है.
