पंजाब में Alert के बाद हजारों गांव खाली करने के आदेश
वंदे भारत- पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच बड़ी जाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरिके पत्तन में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर हरिके पत्तन के साथ लगते गांव खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार यहां एक हजार पंद्रह के करीब गावों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।हरिके पत्तन में लगतार बढ़ते जलस्तर के कारण बड़ा नुक्सान होने के अंदेशे के चलते ये फैसला लिया गया है।

अंदेशा है कि अगर हरिके में और पानी छोड़ा जाता है तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। इस दौरान लोग अपना गांव छोड़ कर जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया और उनके पशु भी कई दिनों से भूखे हैं। लोगों का कहना है कि गांव खली करने के आदेश जारी करने के कुछ समय बाद ही पानी भरना शुरू हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करते हुए बाहर आना पड़ा।

