healthIndianewsPunjab

कपूरथला सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से बंद, मरीजों की सेहत खतरे में!

कई बार कर चुके है पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह कपूरथला सिविल हॉस्पिटल का दौरा

जालंधर के सिविल हॉस्पिटल में हाल ही में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से तीन मरीजों की मौत हुई थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे से कपूरथला सिविल हॉस्पिटल ने कोई सबक नहीं लिया है। यहां का ऑक्सीजन प्लांट काफी समय से बंद पड़ा है और सिर्फ एक “सफेद हाथी” बनकर रह गया है। जब इस मामले में सिविल हॉस्पिटल की एसएमओ इंदूबाला से बातचीत की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्लांट उनके आने से पहले से ही बंद पड़ा है। जिसके कारण चोरी की घटनाएं होती रहती है जैसे प्लांट से पाइप और जरूरी सामान चुरा ले जाते हैं। स्टाफ की भारी कमी, जिससे प्लांट को चलाने वाला कोई नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि मरीजों की जरूरत के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा, इस मुद्दे की जानकारी वह कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में दे चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह स्वयं कई बार कपूरथला सिविल हॉस्पिटल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति अब तक जस की तस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *