प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने फोटोग्राफर अवीवा बेग से की सगाई
31दिसंबर..कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। यह खबर सोमवार को सामने आई और दोनों परिवारों की मौजूदगी में इस रिश्ते को औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया।
सूत्रों के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले सात सालों से एक दूसरे के साथ हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दी है और अब सगाई समारोह को निजी और पारिवारिक आयोजन के रूप में मनाया गया।
सगाई समारोह को अभी भी कुछ निजी तौर पर आयोजित किया गया माना जा रहा है, जिसमें प्रियंका गांधी खुद मौजूद रहीं और उन्होंने अवीवा के साथ सेल्फी भी ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अवीवा बेग खुद एक दिल्ली-आधारित फोटोग्राफर हैं। वह फोटोग्राफी और आर्ट में काफी रुचि रखती हैं और अपना काम विभिन्न प्रदर्शनों में भी दिखा चुकी हैं। उनके परिवार की प्रियंका गांधी के परिवार से काफी पुरानी दोस्ती भी बताई जा रही है।
रेहान वाड्रा भी फोटोग्राफी और विज़ुअल आर्ट में सक्रिय हैं और सार्वजनिक आयोजनों में कम नजर आते हैं, लेकिन कला और क्रिएटिव फील्ड में अपनी पहचान बनाए रखे हैं।
सगाई समारोह के बाद दोनों की शादी के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह कार्यक्रम आने वाले महीनों में आयोजित किया जा सकता है।


