Punjab

टाइटेनिक देखने गए पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद हुए लापता, कुछ ही घंटे में खत्म हो जाएगा सबमरीन का ऑक्सीजन

वंदे भारत- टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टूरिस्ट सबमरीन ‘टाइटेन’ रविवार दोपहर को अटलांटिक महासागर में गायब हो गई। टाइटेन सबमरीन में एक पायलट और 4 पैसेंजर्स ‘सवार थे।इनमें ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और 48 वर्षीय पाकिस्तान के बिजनेसमैन शहजादा दाऊद अपने 19 वर्षीय बेटे सुलेमान दाऊद के साथ मौजूद हैं। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वे बोर्ड पर हैं और लापता हैं।इस सबमरीन में सवार बाकी लोगों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल हैं। दिक्कत की बात यह है कि पनडुब्बी के अंदर कुछ घंटों के लिए ऑक्सीजन शेष बचा है। इसलिए इस सबमरीन को ढूंढने के लिए अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की नौसेना ने विशेष खोजी टीम लग गई है।


अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा, ‘हम अनुमान लगा रहे हैं कि सबमरीन को खोजने के लिए हमारे पास 70 घंटों से लेकर 96 घंटों तक का समय है।’ रॉयटर्स के मुताबिक, इस सबमरीन में 96 घंटों की ऑक्सीजन होती है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे अमीर बिजनेसमेन परिवारों में से एक दाऊद ग्रुप से आते हैं। वह दाऊद हरक्यूलिस कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमेन है। इसके अलावा शहजादा दाऊद प्रिंस चार्ल्स चैरिटी, प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी हैं।
उनकी कॉर्पोरेट गवर्नेस और पाकिस्तान में उद्योगों को फिर से खड़ा करने में विशेषज्ञता प्राप्त है। दाऊद ग्रुप कई बड़ी-बड़ी कंपनियां चलाता है, जो पाकिस्तान से लेकर ब्रिटेन तक फैली हुई हैं। शहजादा दाऊद 2003 में एंग्रो कॉर्पोरेशन बोर्ड के सदस्य बने और वर्तमान में वाइस चेयरमैन के पद पर हैं।
शहजादा दाऊद ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया यूनिवर्सिटी से ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केटिंग में मास्टर की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के बकिंघम यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन भी किया है। दाऊद परिवार का ब्रिटेन से काफी गहरा संबंध है। शहजादा अपनी पत्नी क्रिस्टीन और अपने दो बच्चों सुलेमान और अलीना के साथ यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं।
टाइटेनिक का मलबा दिखाने वाली लापता पनडुब्बी के पास बचे सिर्फ 70 घंटे, दो अरबपति है इसमें सवार