Crime

पंच ने नाबालिक लड़के को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा , वीडियो कॉल कर उसके मां-बाप से मंगवाए पैसे

वंदे भारत-  फिल्लौर के गांव छोटी पाल नौ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक किसान की तरफ से नाबालिक प्रवासी मजदूर को बेरहमी से पैर बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया और खूब मारपीट की। उल्टा लटकाने के बाद नाबालिक के मां-बाप को वीडियो कॉल करके अपने खाते में ₹35000 डलवाए और तब जाकर उसे नीचे उतारा। आरोपी किसान मनवीर जो अपने गांव का पंच भी है उसने अपने खेतों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर बिहार के पूर्णिया जिले के अमरजीत को एडवांस के रूप में ₹35000 दिए थे| अमरजीत पैसे लेकर गांव से रफूचक्कर हो गया तो इस बात को लेकर मनवीर गुस्से में आपे से बाहर हो गया। मनवीर ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे से फोटो निकाली उसमें अमरजीत साइकिल पर जाते दिखा , उसने फुटेज  वायरल कर दी और मैसेज दिया कि किसी को भी अमरजीत दिखाई दे तो वह उसे फोन करें।

आरोपी मनवीर को जब पता लगा अमरजीत के गांव का एक लड़का जिसका नाम मिथलेश (17) गांव में रह रहा है,जो उसी के गांव में रहता है| तो मनवीर उसके पास गया और उसे उठाकर नजदीकी गांव पालकदीम अपने पहचान वाले के खेत में ले गया और वहां मिथिलेश के दोनों पैरों को रस्सी से बांधकर पेड़ से उठकर लटका दिया। जिसके बाद मनवीर के साथी ने बिहार में मिथिलेश के गांव में उसके माता पिता को वीडियो कॉल किया और जैसे ही मिथिलेश के परिवार वालों ने फोन उठाया तो मनवीर ने उल्टे लटके मिथलेश से बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। नाबालिक बच्चे का रो रो कर बुरा हाल चुका था और उसके परिवार वालों ने उसे यह हालत देखकर रोने लगे। मनवीर ने उसके परिवार वालों को धमकाते हुए अपने खाते में ₹35000 डालने के लिए बोला और कहा कि अगर उन्होंने पैसा नहीं डाला तो मैं उसे मौत के घाट उतार देगा।

नाबालिक बच्चे के गरीब परिवार वालों ने लोगों से कर्ज लेकर उसे पैसे भेजें और उसके बाद जाकर आरोपी मनवीर ने बच्चे को नीचे उतारा। इतनी देर उल्टा लटकने के कारण मिथलेश की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी , आरोपी मनवीर ने उसे एक अज्ञात स्थान पर कमरे में बंद कर दिया और खुद 35000 मिलने की खुशी में जिन्होंने उसका साथ दिया था , उनके साथ जाकर नवांशहर में शराब पार्टी करने लगा।


इस घिनौनी हरकत  वीडियो के वायरल होने के बाद समाजसेवी अमरीक सिंह जज्जा ने इसकी शिकायत मानव अधिकार आयोग के पास की ओर पूरा मामला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के ध्यान में लाई गई तो तुरंत पुलिस ने मनवीर और उसके साथियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। ‌