news

Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, मची अफरातफरी, आठ घायल

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम  में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया. पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई. घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है.

V

इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है. मौके पर राहत कार्य जारी है. अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है.