Punjab

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, मौत; परिजन बोले– फ्लाइट कैंसिलेशन की खबरों से थे तनाव में

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब कानपुर निवासी अनूप पांडे (45) की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। अनूप पेशे से इंजीनियर थे और बीते कुछ दिनों से अपने परिजनों से मिलने कानपुर आए हुए थे। वह सुबह की फ्लाइट से बेंगलुरु अपने परिवार के पास लौट रहे थे।

परिजनों के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अनूप को अचानक घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगी। सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, पर वे कुछ ही देर में दम तोड़ गए।

अनूप के छोटे भाई ने बताया कि पिछले दो दिनों से देशभर में फ्लाइट कैंसिलेशन की खबरें आ रही थीं, जिससे अनूप काफी तनाव में थे। उनका कहना है कि अनूप लगातार इस बात की चिंता कर रहे थे कि कहीं उनका शेड्यूल प्रभावित न हो जाए। परिजनों का दावा है कि यही तनाव उनकी खराब सेहत के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि सभी आवश्यक मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट यात्रियों में भी शोक और चिंतन का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *