Punjab

अमृतसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने किया बड़ा प्रदर्शन, मणिपुर हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

वंदे भारत- मणिपुर में हुई दिल दहलाने वाली हिंसा के विरोध में अमृतसर ईसाई समुदाय के लोगों ने विशाल रैली निकाली। इस विशाल रोष प्रदर्शन पहले कैंट में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल मैं मसीह भाईचारे के साथ समाज के अनेक वर्गों के लोग भी शामिल हुए।

मणिपुर राज्य में महिलाओं के साथ निंदनीय घटना का विरोध करने के लिए सेंट फ्रांसिस स्कूल में एकत्रित हुए लोगों को संबोधित किया गया | इसके बाद एकत्रित हुए लोग् जिला डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के कार्यालय में पहुंचे, जहाँ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।


ईसाई भाईचारे ने महिला वर्ग के साथ ही साथ अल्पसंख्यक वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की, ताकि देश की महिलाओं के साथ ही साथ अल्पसंख्यक वर्ग की सुरक्षा यकीन नहीं बनाई जाए और मैं सुरक्षित भी रहे।