Crime

24 घंटे में दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , कारण जान के हो जाएंगे हैरान

वंदे भारत(पवन कश्यप) – जालंधर में बस्ती गुजां के बाजार में सोमवार को करियाना दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह (29) निवासी बस्ती गुजां के रूप में हुई है। डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि लवप्रीत सिंह नशे का आदी था।

उसे पता था कि सुबह छह बजे बिल्ला क्रियाना स्टोर के मालिक परमजीत अरोड़ा दुकान खोल लेते हैं। उसे नशे की तलब थी, जिसके लिए उसे पैसे चाहिए थे। वह सुबह-सुबह चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और वहां से छह हजार रुपए लूटने की कोशिश की। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उसने दुकानदार के पेट में चाकू मारकर कत्ल कर दिया।