पुलिस ने International Call Center का किया पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 30 गिरफ्तार
वंदे भारत– लुधियना पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 2 महिलाओं सहित 30 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 11 नागालैंड, दिल्ली, हिमाचल और लुधियाना के 2 लोग शामिल है।
यह कॉल सेंटर 3-4 महीनों से लुधियाना में खुला था। गिरफ्तार लोग विदेशों में बैठे लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

लोगों को इंटरनेशनल नंबर पर फोन करते और कहते थे मल्टीनेशनल कंपनी के माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी बताते और तकनीकी प्रॉब्लम ठीक करने की बात करते थे। इसके बाद यह लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि इनका मास्टर विदेश में ही है और वहीं से पूरा नेटवर्क चला रहा था। इस संबंधी पंजाब डी.जी.पी. ने ट्वीट भी शेयर किया है।

