CrimeJalandharnewsPoliticsPunjab

नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, चली ताबड़तोड़ गोलियां

वन्दे भारत 24 : पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आज सुबह लुधियाना के जगराओं में नशा तस्करों के ठिकाने पर रेड की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधा मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी कि नशा तस्कर सन्नी सिंह लुधियाना के जगराओं के गांव गोरसिया में साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही ANTF की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए।

इस दौरान सन्नी का साथी देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं सन्नी और उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी है। जख्मियों का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है।​​​​​​​ फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *