Breaking News
Punjab में सनसनी: क्लिनिक से लौट रहे RMP डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, रंजिश की आशंका सुबह-सुबह पंजाब में मोबाइल फोन ने दी चेतावनी!, घर से निकलने से पहले ज़रूर पढ़ें ये खबर, ALERT जारी कमल कौर के फोन में थी उसकी खुद की अश्लील वीडियो, कत्ल से पहले पासवर्ड लेकर की गई वायरल बाबा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, शख्स ने चोरी-छिपे बनाया वीडियो; फिर… जालंधर में देह व्यापार का पर्दाफाश! Raid करने गई पुलिस घर के अंदर का हाल देख रह गई दंग पंजाब में गैंगवार: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैला दहशत का माहौल जालंधर में CP की कार्रवाई: थाना-3 के SHO को किया गया लाइन हाजिर, हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पंजाब में IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां की गई नई तैनातियां इन्फ्लुएंसर को धमकी देने वाले अमृतपाल सिंह मेहरों पर एक और बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया केस क्या हत्या से पहले अमृतपाल मेहरों ने किया था भाभी कमल कौर से रेप? SSP अमनीत कौंडल ने किए बड़े खुलासे

कांग्रेस के ‘गारंटी कार्ड’ के लिए लखनऊ दफ्तर पर महिलाओं की भीड़, फार्म जमा करने की अफवाह से हड़कंप

June 17, 2025 8:24 pm

today in focus

220 Views

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई परिवारों को ‘गारंटी कार्ड’ वितरित किए थे। इसमें हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। राहुल गांधी का “खटाखट-खटाखट खाते में रुपए आने वाला” बयान भी खूब चर्चा में रहा। इस बयान की नकल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पीएम मोदी के निशाना साधने के बाद कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मुखर हो गए। कई सपा नेताओं ने भी इस “खटाखट-खटाखट” से माहौल बनाया। इसका असर भी रिजल्ट में दिखाई दिया। सपा-कांग्रेस के पक्ष में यूपी में जबरदस्त मतदान हुआ है। सपा को सीटों के मामले में सात गुना तो कांग्रेस की सीटों में छह गुना की बढ़त हुई है।

केंद्र में कांग्रेस-सपा की सरकार तो नहीं बन रही लेकिन राहुल गांधी ने पांच जून की जो तारीख बताई थी उसे देखते हुए लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर पर भीड़ जुट गई है। बुधवार को काफी संख्या में महिलाएं लखनऊ स्थित कांग्रेस दफ्तर पर गारंटी कार्ड का फार्म जमा करने पहुंच गईं। कुछ महिलाएं फार्म जमा करने में सफल हो गईं, लेकिन ज्यादातर को मायूसी हाथ लगी। महिलाओं ने दफ्तर पर मौजूद कर्मचारियों से गारंटी कार्ड की मांग की। कुछ महिलाओं ने दावा किया कि धन प्राप्त करने के विवरण के साथ अपने फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें कांग्रेस कार्यालय से रसीदें मिली हैं।

यहां पहुंची ज्यादातर मुस्लिम महिलाएं थीं। सभी का कहना था कि सूचना मिली कि कांग्रेस कार्यालय में फार्म जमा हो रहा है। जिनके पास फार्म नहीं थे वे महिलाएं भी कांग्रेस दफ्तर इस उम्मीद में पहुंची कि फार्म मिल जाएगा। यह कोई नहीं बता पाया कि उन्हें किसने बताया कि कांग्रेस कार्यालय में पंफलेट जमा हो रहे हैं। करीब 200 फार्म कांग्रेस कार्यालय में गार्ड ने जमा किए हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने गारंटी कार्ड नाम से पंफलेट बांटे थे। इसमें कांग्रेस की ओर से की गई पांच गारंटी लिखी थीं: युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, और हिस्सेदारी न्याय शीर्षक से तमाम वादे किए गए थे।

चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन बुधवार को शहर में एक अफवाह फैल गई कि महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने वाला फार्म कांग्रेस कार्यालय में जमा हो रहे हैं। इसके बाद महिलाएं घर में रखा पंफलेट लेकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचने लगीं। कुछ के पास पंफलेट थे तो कुछ खाली हाथ आईं थीं। जब महिलाएं पंफलेट भरकर जमा करने पहुंचीं तो कांग्रेस नेताओं को जानकारी हुई।

महिलाओं के पंफलेट का एक हिस्सा गार्ड ने जमा कर लिया। शहीद नगर से पंफलेट के साथ आईं उम्मे सलमा और आयशा बानो का कहना था कि उन्हें बताया गया कि कांग्रेस गारंटी वाला फार्म जमा हो रहा है। इस उम्मीद में यहां आईं थीं। ट्रैफिक लाइन सदर बाजार से आईं जुबैदा बानो के पास पंफलेट नहीं था, लेकिन इस उम्मीद में आईं थीं कि उन्हें फार्म मिल जाएगा और वे उसे भरकर जमा कर देंगी। सदर बाजार के शकील अहमद भी फार्म के लिए आए थे। गुलशन बानो, जहीदा, सबनम समेत कई महिलाएं कांग्रेस गारंटी कार्ड वाले पंफलेट के साथ पहुंची थीं। जिनके पास पंफलेट भरे थे, उन्हें जमा करा लिया गया। जिनके पास नहीं थे, उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।

प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा का कहना है कि चुनाव के दौरान बांटे गए कांग्रेस गारंटी कार्ड लेकर महिलाएं आई थीं। सबके फार्म जमा करवा लिए गए हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। उन्हें बताया गया कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो सभी गारंटी पूरी की जाएगी। यह कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति जनता का विश्वास है। जनता उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है। रास्ते में गाड़ी रोककर किसान पूछते हैं कि कर्ज कब माफ होगा। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मसूद अहमद और पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शमीम कुरैशी कहते हैं कि यह कांग्रेस का न्याय पत्र है। सरकार बनी तो पांचों गारंटी पूरी की जाएगी। चुनाव के दौरान बांटे गए पंफलेट भरकर महिलाएं उम्मीद के साथ कांग्रेस मुख्यालय आईं थीं।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special