Breaking News
ग्यासपुरा में लूट के दौरान युवक का हाथ काटा, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: जालंधर में 51 सीटर सरकारी स्कूल बस में ठूंसे 80 बच्चे, नंबर प्लेट निकली फर्जी पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

अपनी ही पार्टी को सुखपाल सिंह खैहरा ने खड़ा किया कटघरे में

July 8, 2025 8:55 pm

today in focus

173 Views

1984 में दंगे नहीं सिखों का नरसंहार हुआ था- खैहरा

40 साल से न्याय नहीं मिल पाया सिखों को

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। खैहरा ने कहा कि 1984 में दंगा नहीं सिखों का नरसंहार हुआ था। साथ ही खैहरा ने कहां पार्टी में रहते हुए ऐसी बात करना बेहद मुश्किल है और उन पर कार्रवाई भी हो सकती है, मगर वह हकीकत से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। सच में 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ था और पूरी सरकार कठपुतली बन यह सब देखती रही थी। उन्होंने कहा कि 1984 के पीड़ितों को 40 साल बाद भी न्याय नहीं मिला है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में खैहरा ने कहा न्याय में देरी, न्याय नहीं मिलने के बराबर है। 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों के साथ यही हुआ है। यह गौर अन्याय है। निहत्थे नागरिकों को न्याय मिलने तक यह भारत की न्याय प्रणाली और न्यायपालिका पर एक धब्बा बना रहेगा।

वीडियो में उन्होंने दलील दी की ये दो समुदायों के बीच दंगे नहीं, बल्कि एक तरफा नरसंहार था। विधायक सुखपाल खैहरा के इस बयान के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है और एक बार 1984 नरसंहार का मुद्दा कांग्रेस के गले की फांस बनने जा रहा है। अब देखना होगा की खैहरा की इस टिप्पणी के बाद पार्टी का उनके प्रति क्या रुख रहता है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special