वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
नियमों की धज्जियां उड़ाते अवैध निर्माण मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर की हत्या फिल्लौर में सर्प-दंश से हुई व्यक्ति की मौत अमृतसर में खालिस्तान के नारे लिखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पठानकोट जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार,बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। भ्रष्टाचार मामले में विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को मिली जमानत बस चढ़ते समय हुआ हादसा, बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत कांग्रेस नेता महफूज सलमानी पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़े, पुलिस जांच में जुटी राखी पर हड़ताल टली: पंजाब में पीआरटीसी-पनबस कर्मियों ने 13 अगस्त तक स्थगित किया आंदोलन दोस्तों पर शक, परिजनों ने लगाया नशा देकर हत्या का आरोप

नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, चली ताबड़तोड़ गोलियां

August 9, 2025 2:49 pm

today in focus

22 Views

वन्दे भारत 24 : पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आज सुबह लुधियाना के जगराओं में नशा तस्करों के ठिकाने पर रेड की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधा मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी कि नशा तस्कर सन्नी सिंह लुधियाना के जगराओं के गांव गोरसिया में साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही ANTF की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए।

इस दौरान सन्नी का साथी देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं सन्नी और उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी है। जख्मियों का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है।​​​​​​​ फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special