वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
जालंधर में बारिश से जलभराव, नगर निगम पर बरसे लोग अरमान हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, आयोग ने पारदर्शी जांच के दिए आदेश। पंजाब सरकार की मुहीम ” युद्ध नश्यां विरुद्ध ” हो रही फेल लुधियाना में दर्दनाक हादसा,छत गिरने से पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, नगर निगम के 6 अफसरों को मिली पदोन्नति शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर एफआईआर, कार ब्रांडिंग को लेकर विवाद गर्माया गुरु घर की जमीन का मामला, SC Commission ने DC से मांगी रिपोर्ट सीवरेज कर्मी को XUV चालक ने कुचला, कर्मियों ने दी बंद की चेतावनी पंजाब के स्कूलों में 4 दिनों की छुट्टी, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान नगर निगम में यूनियन का हंगामा, आउटसोर्स कर्मियों को स्थायी करने की उठी मांग

योगी-मोदी, राहुल या प्रियंका किसे ज्यादा पसंद करती हैं जनता, जाने यहां खुशनसीब का नाम

September 1, 2025 6:48 pm

today in focus

227 Views

Vande Bharat 24

नई दिल्ली: साल 2024 बीत चुका है। अब कैलेंडर में नई तारीख के साथ नए साल की शुरुआत हो गई है. इस साल देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 भी हुआ, जिसमें एनडीए सरकार तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में आई, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से सत्ता की कमान संभाली।

लोकप्रिय भारतीय नेता कौन है?

इस गुजरते साल 2024 के बीच इनखबर ने एक पोल आयोजित किया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि उनके मुताबिक साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता कौन है? इनखबर द्वारा वर्ष 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता कौन है? इसे लेकर एक पोल कराया गया, जिसमें लोगों ने देश के अलग-अलग राजनेताओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. लोगों ने अपने पसंदीदा नेता को वोट दिया. यह पोल ऑनलाइन था, जिसमें लोगों ने वनइंडिया वेबसाइट पर आकर अपना वोट डाला। साथ ही अपने नेता को साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता चुना।

नेता के पक्ष में वोट डाला

इनखबर द्वारा 2024 के लिए कराए गए ऑनलाइन पोल में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं के बारे में जनता की राय सामने आई है। इस पोल में देशभर से लोगों ने हिस्सा लिया और अपने पसंदीदा नेता के पक्ष में वोट डाला. चुनाव परिणामों के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक समर्थन हासिल किया और 47% वोटों के साथ 2024 के सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता के रूप में उभरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें 15 फीसदी वोट मिले. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 12% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

फड़णवीस को 3% वोट मिले

कांग्रेस की प्रियंका गांधी को 7% वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को समान रूप से 4% वोट मिले। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को 3% वोट मिले। इसी तरह नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को भी 3% वोट मिले। इधर, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को 2-2 फीसदी वोट मिले हैं.

वहीं लिस्ट के जरिए जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने किस नेता को साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता चुना।

पीएम नरेंद्र मोदी-47%
राहुल गांधी-15%
योगी आदित्यनाथ-12%
प्रियंका गांधी-7%
अखिलेश यादव-4%
हिमंत बिस्वा सरमा-4%
देवेन्द्र फड़नवीस-3%
उमर अब्दुल्ला-3%
उद्धव ठाकरे-2%
अजित पवार-2%

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special