वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
जालंधर में बारिश से जलभराव, नगर निगम पर बरसे लोग अरमान हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, आयोग ने पारदर्शी जांच के दिए आदेश। पंजाब सरकार की मुहीम ” युद्ध नश्यां विरुद्ध ” हो रही फेल लुधियाना में दर्दनाक हादसा,छत गिरने से पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, नगर निगम के 6 अफसरों को मिली पदोन्नति शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर एफआईआर, कार ब्रांडिंग को लेकर विवाद गर्माया गुरु घर की जमीन का मामला, SC Commission ने DC से मांगी रिपोर्ट सीवरेज कर्मी को XUV चालक ने कुचला, कर्मियों ने दी बंद की चेतावनी पंजाब के स्कूलों में 4 दिनों की छुट्टी, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान नगर निगम में यूनियन का हंगामा, आउटसोर्स कर्मियों को स्थायी करने की उठी मांग

लुधियाना में बनेगी महिला मेयर

September 1, 2025 6:52 pm

today in focus

247 Views

जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला, अमृतसर में होंगे जनरल मेयर

सरकार ने किया नोटिफिकेशन जारी

पंजाब सरकार ने प्रदेश के पांचों नगर निगमों में मेयर बनाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फिलहाल, जालंधर में डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार एक सीनियर आईएएस अफसर को सौंपा गया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में चिट्ठी नहीं भेजी गई है। हालांकि, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर को पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने के लिए चंडीगढ़ से आदेश दिए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और फगवाड़ा में मेयर का पद जनरल (ओपन) कैटेगरी के लिए रहेगा, जबकि लुधियाना नगर निगम में महिला मेयर चुनी जाएगी। इस संबंध में सरकार ने जालंधर और पटियाला डिवीजनल कमिश्नर के साथ-साथ पांचों नगर निगमों के कमिश्नरों को अलग से चिट्ठी भेजी है।

21 दिसंबर 2024 को हुए थे चुनाव

पंजाब में नगर निगम चुनावों के नतीजों के बाद मेयर के चयन को लेकर यह अहम जानकारी सामने आई है। पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए लुधियाना नगर निगम में महिला मेयर बनाने की घोषणा की है। पंजाब की पांच नगर निगमों – अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला में 21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए थे।

पढ़ें सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग ने लुधियाना नगर निगम में मेयर का पद महिला के लिए रिजर्व रखा है। वहीं, बाकी चार नगर निगमों में मेयर का पद जनरल रहेगा। इस संबंध में विभाग ने डिवीजनल कमिश्नरों को भी सूचना भेजी है कि लुधियाना की सीट महिला के लिए आरक्षित हो।

जालंधर में वनीत धीर समेत चार नामों पर विचार

जालंधर नगर निगम में मेयर पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब खत्म हो रही है। वनीत धीर, मुकेश सेठी, अमित ढल्ल और अश्वनी अग्रवाल के नाम मेयर पद के लिए सामने आए हैं। इन्हीं चारों में से किसी एक का नाम फाइनल कर लिया गया है। फिलहाल, आम आदमी पार्टी (AAP) इसे गुप्त रखे हुए है।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special